SAMPLE QUESTION PAPER - 3
Hindi B (085)
Class X (2024-25)
निर्धारित समय: 3 hours अधिकतम अंक: 80
सामान्य निर्देश:
इस प्रश्नपत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ
खंड क में अपठित गदयांश से प्रश्न पूछे गए हैं, जिनके उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते
हुए दीजिए।
खंड ख में व्यावहारिक व्याकरण से प्रश्न पूछे गए हैं, आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
खंड ग पाठ्यपुस्तक पर आधारित है, निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।
खंड घ रचनात्मक लेखन पर आधारित है आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
प्रश्न पत्र में कु ल 16 प्रश्न हैं, सभी प्रश्न अनिवार्य है।
यथासंभव सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
खंड क - अपठित बोध
1. निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- [7]
सवेरे हम अपनी मंजिल काठमांडू की ओर बढ़े । पहाड़ी खेतों में मक्के और अरहर की
फसलें लहरा रही थीं। छोटे-छोटे गाँव और परकोटे वाले घर बहुत सुंदर लग रहे थे। शाम
होते-होते हम काठमांडू पहुँच गए। आज काठमांडू पर लिखते हुए अंगुलियाँ काँप रही हैं।
वैसे ही जैसे पच्चीस अप्रैल को काठमांडू की धरती काँप उठी थी। न्यूज चैनल जब धरहरा
स्तंभ को भरभराकर गिरते दिखा रहे थे, मेरा मन बैठा जा रहा था। क्या हुआ होगा धरहरा के
इर्दगिर्द फे री लगाकर सामान बेचने वालों का? और उस बाँसुरी वादक का जिसके सुरों ने मन
मोह लिया था और वे पर्यटक जो धरहरा के सौंदर्य में बिंधे उसका सौंदर्य निहारते। सब कु छ
जानते हुए भी मन यही कह रहा है कि सब ठीक हो।
रात को हम बाज़ार गए। बाज़ार इलेक्ट्रॉनिक सामानों से अटा पड़ा था और दुकानों की
मालकिने मुस्तैदी से सामान बेच रही थीं। हमारे हिमालयी क्षेत्रों की तरह यहाँ भी अर्थव्यवस्था
का आधार औरतें हैं। क्योंकि पहाड़ों पर पर्याप्त जमीन नहीं होती और रोजगार के साधन भी
बहुत नहीं होते, सो घर के पुरुष नीचे मैदानी इलाकों में कमाने जाते हैं और घर-परिवार की
सारी जिम्मेदारी महिलाएँ उठाती हैं। यहाँ गाँव की महिलाएँ खेती और शहर की महिलाएँ
व्यवसाय सँभालती हैं। मैंने देखा वे बड़ी कु शलता से व्यावसायिक दाँव-पेंच अपना रही थीं।
हम पोखरा होते हुए लौट रहे थे। रास्ते भर हिमाच्छादित चोटियाँ आँखमिचौली खेलती रहीं।
राह में अनेक छोटे-बड़े नगर-गाँव और कस्बे आते रहे। नेपाली औरतें घरों में काम करती
नजर आ रही थीं। मक्का कटकर घर आ चुकी थी। उसके गुच्छे घर के बाहर ख़ुटियों के
सहारे लटके नजर आ रहे थे। अब हम काली नदी के साथ-साथ चल रहे थे।
, 1. लेखक की अंगुलियाँ क्यों काँप रहीं थीं? (1)
(क) नेपाल में अपने बुरे अनुभव याद आने के कारण
(ख) नेपाल में आए भूकं प की याद हो आने के कारण
(ग) नेपाल में पड़ने वाली सर्दी के कारण
(घ) नेपाल की डरावनी सड़कों के कारण
2. लेखक दुः खी और हताश क्यों था? (1)
(क) धरहरा के लोगों की सुरक्षा की चिंता में
(ख) नेपाल यात्रा में अधिक धन खर्च हो गया था
(ग) लेखक को नेपाल यात्रा अच्छी नहीं लगी
(घ) नेपालियों के बुरे बर्ताव के कारण
3. नेपाल में बहने वाली एक नदी जो भारत और नेपाल की सीमा पर है _______ (1)
(क) काली नदी
(ख) गंगा नदी
(ग) यमुना नदी
(घ) व्यास नदी
4. काठमांडू के बाजार की क्या विशेषता थी? (2)
5. नेपाली अर्थव्यवस्था का आधार औरतें क्यों हैं? (2)
2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [7]
प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व शय्या त्यागकर खुली हवा में भ्रमण करने से शरीर का अंग-अंग
खुलता है। इस समय उपवन, वन, खेत या नदी तट की सैर मन को अपार आनंद प्रदान
कराती है। शीतल ताज़ी हवा के शरीर में प्रवेश करने वाली ऑक्सीजन साँसों को ताज़गी देती
है। प्रातः काल सूर्य की सुनहरी किरणें मानो स्वर्गीय संदेश लेकर धरती पर आती हैं। उनसे
समस्त सृष्टि में नई चेतना का संचार होता है। इस समय वन-उपवन में पुष्प विकसित होते हैं,
तड़ागों में कमल मुसकाते हैं, पेड़ों पर पक्षी चहचहाते हैं। धीमी-धीमी, शीतल, सुगंधमय पवन
के झोंके हृदय में हिलोर उठाते हैं। ऐसी मोहक प्रकृ ति से दू र सोए रहने वाले अभागे हैं।
उनका भाग्य भी उन्हीं की तरह सोया रहता है, ऐसे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकू ल प्रभाव
पड़ता है।
1. 'अभागा' किसे कहा गया है? (1)
(क) सुबह सैर करने वालों को
(ख) मोहक प्रकृ ति से दू र सोए रहने वालों को
(ग) ठीक से सो न पाने वालों को
(घ) बीमार लोगों को
2. 'शय्या' शब्द का क्या अर्थ है? (1)
(क) चारपाई
(ख) रज़ाई
, (ग) कं बल
(घ) ऐनक
3. सूर्योदय का संधि विच्छे द कीजिए। (1)
(क) सूर + उदय
(ख) सूर्यो + दय
(ग) सूर्य + दय
(घ) सूर्य + उदय
4. प्रातः काल के समय किन स्थानों की सैर मन को अपार आनंद प्रदान कराती है? (2)
5. मोहक प्रकृ ति से आप क्या अभिप्राय निकालते हैं? (2)
खंड ख - व्यावहारिक व्याकरण
3. निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [4]
i. उसका कु त्ता अत्यंत सुंदर और आज्ञाकारी है। रे खांकित पदबंध का नाम लिखिए।
ii. लोहे की बड़ी अलमारी से कोट निकालो। वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा पदबंध लिखिए।
iii. दो ताकतवर लोग इस चीज को गिरा पाए। वाक्य में संज्ञा पदबंध को ढूँ ढ कर लिखिए।
iv. आपके मित्रों में से कोई समय पर नहीं पहुँचा। रे खांकित पदबंध का नाम लिखिए।
v. बरगद और पीपल की घनी छाँव से हमें बहुत सुख मिला। इस वाक्य में विशेषण पदबंध
कौन सा है।
4. नीचे लिखें वाक्यों में से किन्हीं चार वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य [4]
रूपांतरण कीजिए-
i. बालक रोता रहा और चुप हो गया। (सरल वाक्य में)
ii. वह फल खरीदने के लिए बाज़ार गया। (संयुक्त वाक्य में)
iii. वह वास्तव में बहुत धनी है। उसमें कु छ भी अभिमान नहीं है। (संयुक्त वाक्य में)
iv. आप द्वार पर बैठें । उसकी प्रतीक्षा करें । (मिश्र वाक्य में)
v. जब सूर्योदय हुआ तो चिड़ियाँ चहचहाने लगीं। (सरल वाक्य में)
5. निर्देशानुसार किन्हीं चार प्रश्नों का उत्तर दीजिए और उपयुक्त समास का नाम भी लिखिए। [4]
i. पाप-पुण्य (विग्रह कीजिए)
ii. नीलकं ठ (विग्रह कीजिए)
iii. बातों-बातों से जो लड़ाई हुई (समस्त पद लिखिए)
iv. राम और कृ ष्ण (समस्त पद लिखिए)
v. पाँचों वटों का समाहार (समस्त पद लिखिए)